मेरठ: टीपी नगर इलाके में पीएनबी बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
Meerut, Meerut | Jun 7, 2026 मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र स्थित नवीन मंडी में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पंजाब नेशनल बैंक के परिसर में बने एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।