चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पुल पर शनिवार सुबह करीब सात बजे मोटरसाइकिल और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके चेहरे पर 8 से 10 टांके लगाए गए हैं। इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दूसरे युवक को हल्की चोट आई है।