नावकोठी: हसनपुर बागर में सीपीआई अंचल परिषद की बैठक, 23 जून को खेत मजदूर यूनियन का आंदोलन
CPI अंचल परिषद की बैठक हसनपुर बागर में बुधवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश महतो ने किया। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना की। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर गया है। लेकिन मौजूदा सरकार के खिलाफ जनता के भीतर आक्रोश पनप रहा है।