गोला प्रखंड के पंचायत सचिवालय सोसोकला में सोमवार को हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से सीओ सीताराम महतो, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, पूर्व मुखिया बजरंग महथा, मुखिया लईक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। बैठक में धार्मिक जुलूस के मार्ग को लेकर निर्णय लिए गए।