पामगढ़: पामगढ़ क्षेत्र सहित जिले में कम लागत और बेहतर उत्पादन से नैनो यूरिया पर किसान परमेश्वर सिंह चौहान का विश्वास बढ़ा
जांजगीर-चांपा जिले में आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब किसानों के खेतों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। प्रगतिशील किसान परमेश्वर सिंह चौहान भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने नैनो यूरिया को अपनाकर खेती को अधिक सुविधाजनक, किफायती और लाभकारी बनाया है।