लखीसराय: नया बाजार करके हाई स्कूल मैदान में डिप्टी सीएम करेंगे महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, तैयारियां पूरी
नया बाजार स्थित आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित महिला डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज मंगलवार को होगा। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन शाम 4:00 बजे उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री संयुक्त रूप से करेंगे। मंगलवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे तैयारी पूरी देखी गई।