हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में सिंचाई पानी का रेगुलेशन जारी 25 मई से 20 जून तक तीन में से एक समूह को मिलेगा पानी
हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में सिंचाई के लिए पानी का रेगुलेशन तय कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग ने 25 मई से 20 जून तक के लिए यह रेगुलेशन जारी किया है। इसके तहत 3 में से एक समूह की नहरे चलाई जाएगी। जिससे किसानों को लगभग 17 दिन बाद सिंचाई का पानी मिल सकेगा।