सोहागपुर के शोभापुर के बंजारी मोहल्ला स्थित बरेली रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने गाड़ी क्रमांक MP 05 MW 6040 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हमीर सिंह, निवासी बरबानी (शोभापुर) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर