सिकंदरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला में अर्थिंग के तार की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत
Sikandra, Jamui | Jul 25, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव में शनिवार की सुबह 9 बजे के करीब खेत जाने के दौरान अर्थिंग के खुले तार की चपेट में आने से रामभज्जू सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।