शाहपुर: धार गांव के पास बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
Shahpur, Betul | May 1, 2024 शाहपुर तहसील के धार गांव के पास बुधवार को बाइक से गिरकर बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाहपुर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार धार गांव के पास बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक मुकेश घायल हो गया।