शाहपुर: पूंजी गांव में शादी समारोह के पंडाल में महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
Shahpur, Betul | Apr 29, 2024 पूंजी गांव में शादी समारोह के पंडाल में एक महिला को सांप ने काटा लिया। परिजनों ने महिला को सोमवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पूंजी गांव में शादी समारोह के पंडाल में ममता मंडल को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों उसे गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।