शाहपुर: आमढाना में मुरम का अवैध उत्खनन करते खनिज विभाग ने एक जेसीबी एवं चार ट्रैक्टर ट्राली की जब्त
Shahpur, Betul | Apr 30, 2024 शाहपुर के आमढाना में शासकीय तालाब से मुरम का अवैध उत्खनन करते खनिज विभाग ने मंगलवार शाम 7बजे एक जेसीबी एवं चार ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है।खनिज विभाग ने जेसीबी एवं ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्तकर शाहपुर थाने में खड़ा कराया है। खनिज इंस्पेक्टर भगवत नागवंशी ने बताया कि आमढाना गांव में सड़क निर्माण कार्य कर रहा ठेकेदार शासकीय तालाब से मुरम का अवैध उत्खनन कर रहा था।