शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान शाहपुर में तीन दिवसीय नेशनल नेचर कैंपिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन हुआ।जिला कांगड़ा के 11 शिक्षा खंडो के 35 स्कूलों से आए विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने से कैंप में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान आईटीआई शाहपुर में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ अन्य जानकारियां भी दी गई।