पीलीभीत: न्यूरिया क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, बिहारीपुर निवासी सत्यपाल सिंह उर्फ सत्तू की मौत हो गई।