शहर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक दसवीं कक्षा का छात्र पिछले 12 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। परिवार के लिए ये पिछले कई दिनों से एक दर्द, तनाव और डर का समय बन चुका है। परेशान परिजन ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे की तलाश करने के लिए मदद की गुहार लगाई है।