सिंघवारा: युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, सड़क जाम; कर्ज वसूली में प्रताड़ना का आरोप
कोतवाली थाना क्षेत्र के दोनार में 29 वर्षीय जितेंद्र शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर कर्ज वसूली के नाम पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर चार से अधिक थानों की पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया।