खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।दोपहर 12 बजे किशोरी के पिता द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर बनकठा गांव निवासी मनोज गौतम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।