शाहगंज: अरंद गांव में दिखे तेंदुए के जोड़े, वायरल वीडियो में दो तेंदुए तालाब से खेत की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं
शाहगंज तहसील क्षेत्र के अरंद गांव में तेंदुआ के जोड़े के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वायरल वीडियो में दो तेंदुए तालाब से खेत की ओर जाते दिख रहे हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन कैमरे की मदद से सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया