भीलवाड़ा: 100 फीट रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू बजरी डंपर हाई-मास्क लाइट पोल से टकराकर पलटा, मची अफरा-तफरी, पोल टूटा
भीलवाड़ा शहर के व्यस्ततम 100 फीट रोड पर शनिवार रविवार की मध्यरात्रि बजरी माफिया के एक बेकाबू डंपर ने ऐसा खौफनाक तांडव मचाया कि हर कोई सन्न रह गया। तेज गति से दौड़ रहे बजरी से लदे डंपर ने एक हाई-मास्क लाइट पोल को भी तोड़ डाला। इस भीषण दुर्घटना के बाद डंपर असंतुलित होकर पलट गया।