ईसागढ़: गहोरा गांव में 21 वर्षीय युवक के साथ दो लोगों ने की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
गहोरा गांव में एक युवक के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, गहोरा निवासी आदित्य लोधी (21 वर्ष) ने रविवार को रात लगभग 10 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को रात लगभग 9 बजे रंजिश के चलते गहोरा निवासी शेवेंद्र और शैलेंद्र सिंह लोधी ने रंजिश के चलते जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है|