कटंगी: ग्राम सेलवा में शराब दुकान के सामने मंदिर में बैठी महिलाओं से आबकारी दल ने की चर्चा, दी समझाइश
कटंगी तहसील के ग्राम सेलवा में स्थित देसी-विदेशी शराब दुकान के ठीक सामने भगवान शिव के मंदिर परिसर में बीते कई दिनों से ग्रामीण महिलाएं बैठी हैं। बुधवार शाम करीब 6 बजे आबकारी विभाग का एक दल मौके पर पहुंचा और मंदिर परिसर में बैठी महिलाओं से करीब एक घंटे तक चर्चा की। आबकारी विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ ग्रामीण महिलाएं शराब खरीदने आने वाले ग्राहकों को रोक रही