हाजीपुर: हाजीपुर में केला प्रसंस्करण से स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पीएमएफएमई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विज्ञान केंद्र, हरिहरपुर (वैशाली) में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली एवं निफ्टेम रीजनल सेंटर, हाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।