मुरैना नगर: अवैध रेत,जुआ और शिकायतों का बढ़ता दबाव पड़ा भारी,सबलगढ़ थाना प्रभारी पर गिरी गाज,एसपी ने किया लाइन अटैच।
मुरैना में एसपी धर्मराज मीना ने आज सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को लाइन अटैच कर दिया है। अवैध रेत खनन, रेत परिवहन और जुआ फड़ों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी चर्चा में रहे। विभागीय जांच पूरी होने तक वे पुलिस लाइन में अटैच रहेंगी। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।