उधवा: दरगाहडांगा गांव के एक युवक के फोन पे से अवैध निकासी,थाने में दिया आवेदन
राधानगर थाना क्षेत्र के पतौड़ा पंचायत अंतर्गत दरगाहडांगा गांव के एक युवक के फोन पे (यूपीआई) से एक लाख 53 हजार सात सौ रूपया अवैध निकासी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित सफीक शेख ने सोमवार को राधानगर थाना में लिखित आवेदन दिया है। सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे इसकी जानकारी मिली है। फिलहाल राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।