मानिकपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में विनोद कुमार की पल्सर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। 26 जनवरी रात 9 बजे घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल 27 जनवरी सुबह गायब मिली। विनोद ने मानिकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उधर, कुर्था थाना क्षेत्र के नदौरा गांव के खेत में जली हुई मोटरसाइकिल मिली। इंजन नंबर से विनोद ने उसे अपना बताया।