पलिया: बल्लीपुर गांव के युवक की छत से गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज गुरुवार को दोपहर करीब 3:00 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के रिश्तेदार रोशन ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनके रिश्तेदार अरुण कुमार पुत्र आदिराम निवासी गांव बल्लीपुर थाना क्षेत्र मझगई के निवासी थे। जहां मृतक बीते दिवस अचानक छत से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई।