अरवल: तेलपा सब्जी बाजार में भीषण आग से दर्जनों दुकानें राख, भाकपा माले ने मुआवजे की मांग की
Arwal, Arwal | Apr 8, 2026 अरवल जिले के शहर तेलपा सब्जी बाजार में कल रात आग लगने से दर्जनों सब्जी दुकानें जलकर राख हो गईं। गरीब दुकानदारों की जमा पूंजी स्वाहा हो गई। भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुकानदारों से बात की और सरकार से उचित मुआवजा की मांग की, ताकि वे फिर से दुकान खड़ा कर सकें। उन्होंने गर्मी में आग की घटनाओं पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की