खंडवा में बुधवार दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने ओंकारेश्वर, पंधाना में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान 115 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और पुल-पुलियों की नींव रखी गई। मंत्री ने मंच से विभाग के अफसर को चेतावनी दी कि यदि काम घटिया हुआ तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर दूंगा और कड़ा एक्शन लूंगा।