डीग: सड़क हादसे में घायल युवक की 4 महीने बाद हुई मौत, मथुरा में सेना भर्ती टेस्ट देने गया था
Deeg, Bharatpur | Apr 21, 2026 जिले के बहज गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के करीब चार महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक मथुरा में सेना भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने गया था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।