परसिया: बीजी साईडिंग वार्ड छह में फांसी पर लटका मिला हमाल का शव,साडी से बने फंदे से लगाई फांसी
परासिया के वार्ड क्रमांक छह में हमाल का शव गुरुवार को एक बजे घर में साडी से बने फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतक 32 वर्षीय सुनील उईके हमाल का काम करता था। आज उसने सुबह से शराब पिया था और घर में विवाद कर रहा था। बाद में उसका शव फंदे पर लटका पाया। पुलिस मौके पर पहंुची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तीन बजे पोस्टमार्टम कराया गया।