सिवनी: सिवनी कलेक्टर नेहा मीना की सख्ती, जनहित के कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Seoni, Seoni | Jul 6, 2026 सिवनी कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों और शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, खरीफ सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता, बाढ़ आपदा प्रबंधन, जर्जर शासकीय भवनों और जलभराव की रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश जारी किये।