24 दिसंबर बुधवार शाम 5 बजे के आसपास डीह रजवाहा मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ ग्रामीणों ने देखा। जिसकी जानकारी मिल एरिया पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से ग्रामीणों की मदद से मृतक व्यक्ति के शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान करने के प्रयास किए गए, परंतु व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।