केशकाल: धनोरा में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा, डॉक्टर गायब
केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनोरा में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 6 वर्षीय मासूम पार्थिव मंडावी मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।झोलाछाप डॉक्टर ने मलेरिया बताकर हाई डोज की दवाएं दे दी,फिर बच्चे की तबियत और ज्यादा बिगड़ी तो डॉक्टर स्वयं के वाहन से बच्चे को जिला अस्पताल कांकेर लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्वास्थ्य विभाग जांच कर रही है।