मंदसौर: मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में 23 जून को मंदसौर मंडी बंद, नहीं होगा कृषि उपज का कारोबार
मंदसौर में मंडी शुल्क 1 से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में 23 जून को कृषि उपज मंडी में व्यापार बंद रहेगा,मंडी सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया कि दशपुर मंडी व्यापारी संघ भी हड़ताल में शामिल होगा,किसानों से अपील की गई है कि वे इस दिन उपज विक्रय के लिए मंडी नहीं लाएं,