बालाघाट: बाघ शावक नहीं, जंगली बिल्ली निकली, अफवाह से मचा हड़कंप
आवलझरी पेट्रोल पम्प के पास झाड़ियों में मिले वन्य प्राणी के शव को लेकर फैली सनसनी आखिरकार शांत हो गई। दोपहर में मिले इस शव को पहले बाघ के शावक का बताया गया, जिससे क्षेत्र में डर और जिज्ञासा का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची औ