अनगड़ा: लंबकाबेड़ा पत्थर खदान से युवक का शव बरामद
Angara, Ranchi | Jun 16, 2026 लंबकाबेड़ा पत्थर खदान से युवक का शव बरामद अनगड़ा थाना क्षेत्र के लंबकाबेड़ा स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में डूबे 24 वर्षीय युवक दीपक मुंडा का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया। नारायणसोसो बुढ़ासरई निवासी दीपक मुंडा साथियों और बच्चों के साथ खदान में नहाने गया था, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद अनगड़ा पुलिस, स्थानीय प्रशासन,