बरहट: गिद्धौर के पास चलती बाइक से गिरकर महिला हुई घायल
Barhat, Jamui | Apr 29, 2026 गिद्धौर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बरहट प्रखंड के भालूका गांव की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने 6 बजे बताया की बाइक से गिरते ही महिला के कान और नाक से खून बहने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।