अनूपपुर: जिला पंचायत परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, चलाया स्वच्छता अभियान
जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 एवं विश्व पर्यावरण दिवस के तहत गुरुवार सुबह जिला पंचायत कार्यालय परिसर में सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक परिसर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए श्रमदान किया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, जल संरक्षण और