खरगोन पुलिस का 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान लगातार गांव-गांव तक पहुंच रहा है। अभियान के 12वें दिन पुलिस ने ग्राम पंचायतों, हाट-बाजारों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर ठगी से बचने के आसान तरीके बताए। डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, व्हाट्सएप हैकिंग, फेक कॉल, जॉब फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई।