अनूपपुर: जिला अस्पताल में बना नया रिकॉर्ड, डॉ. राजकुमार ने एक दिन में कीं 9 सफल सर्जरी
अनूपपुर: जिला चिकित्सालय अनूपपुर में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार ने एक ही दिन में 9 ऑर्थोपेडिक सर्जरी सफलतापूर्वक कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल के इतिहास में पहली बार किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में सफल सर्जरी किए जाने की बात कही जा रही है। दुर्घटना एवं फ्रैक्चर से पीड़ित मरीजों की जटिल सर्जरियों को सफलता