अजीतमल: बरवाई निवासी किशोर की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में कार सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरवाई गांव निवासी विकास (17) पुत्र राजेश कुमार अपने साथी ऋषभ (17) पुत्र कुलदीप कुमार तथा दो अन्य युवकों के साथ किसी कार्य से कार द्वारा पास के गांव बा