जबलपुर: संजीवनीनगर में युवक ने किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जबलपुर के संजीवनीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहीनाका में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक नरेश उर्फ राजेंद्र पटैल (35 वर्ष) बीती रात अपने घर पर था। आज बुधवार सुबह लगभग 7 बजे परिजनों ने युवक को मृत अवस्था में पाया। सूचना मिलते ही संजीवनीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दि