गाण्डेय: गांडेय में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, समय रहते दो नाबालिग बालिकाओं की शादी रुकवाई
Gandey, Giridih | Jul 1, 2026
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ गांडेय प्रखंड प्रशासन ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं का विवाह समय रहते रुकवा दिया। बुधवार को 12 बजे इसकी जानकारी दी गई। यह कार्रवाई ग्राम डहुआटांड में गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी निसात अंजुम के निर्देश पर बुधवार को की गई।