मुसरीघरारी चौराहे पर मोहर्रम का जश्न देखा जा रहा है ।हजारों की संख्या में लोग खिलाड़ियों के करतब देखने के लिए उमड़े हैं। इस मौके पर पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। यातायात को व्यवस्थित किया गया है और बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बीच यह पर्व मनाया जा रहा है।