अमरोहा: ईदगाह का निरक्षण करने पहुंची अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन कर्मचारियों को दिए निर्देश
Amroha, Amroha | Apr 10, 2024 कल 11 अप्रैल को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। आज अमरोहा नगर पालिका की अध्यक्ष शशि जैन ने अमरोहा स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान शशि जैन ने कर्मचारियों को साफ सफाई पानी आदि की व्यवस्था करने को कहा। शशि जैन ने कहा कि ईदगाह पर आए मुस्लिम भाइयों की किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। कल ईदगाह पर भारी संख्या में सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी ।