अमरोहा: अमरोहा के सभी मंदिरों पर चैत्र नवरात्रों के पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से की गई पूजा अर्चना, भारी पुलिस बल रहा तैनात
Amroha, Amroha | Apr 9, 2024 अमरोहा के सभी मंदिरों पर चैत्र नवरात्रों के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। सभी मंदिरों पर भारी संख्या में भक्त मंदिरों पर पहुंचे जहां पूजा अर्चना के दौरान मंदिर के आसपास का माहौल भी भक्तिमय रहा। वहीं मंदिरों पर पहुंची भीड़ को देखते हुए जिससे भक्तों को कोई परेशानी ना हो उसी को लेकर प्रत्येक मंदिर पर पुलिस बल तैनात रहा ।