अमरोहा: मच्छरटा चौकी मंदिर पर हनुमान जयंती की शोभा यात्रा की परमिशन न देने का पुजारी ने दरोगा पर लगाया आरोप
Amroha, Amroha | Apr 9, 2024 पुजारी अमन कौशिक ने बताया कि नवरात्रों मैं हर वर्ष हनुमान जयंती शोभा यात्रा निकाली जाती है। ये यात्रा मच्छरटा मंदिर चौकी से शुरू होकर बड़ा बाजार स्थित गंगा मंदिर जाती है। हम ये शोभा यात्रा 9 साल से लगातार निकल रहे हैं। हमने इसकी अनुमति के लिए जब दरोगा महेंद्र शर्मा से कहा तो उन्होंने शोभायात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया।