थरथरी: भीखनपुर व नोनिया बिगहा गांव में मछली पकड़ने को लेकर विवाद, गोलीबारी की चर्चा, पुलिस ने किया इनकार
थरथरी थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव और चण्डी थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा गांव के बीच शनिवार की शाम साढ़े चार बजे मछली पकड़ने को लेकर विवाद बढ़ गया। बताया जाता है कि भिखनपुर गांव के मोनु कुमार एवं उदय कुमार के खेत में नोनिया विगहा गांव के बाले चौहन के पुत्र मछली पकड़ रहा था। मना करने पर विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बच्चों के बीच मारपीट हो गई।