शिवपुरी नगर: शिवपुरी में रामनवमी पर भव्य श्रीराम जन्मोत्सव, विशाल शोभायात्रा निकाली गई
शिवपुरी शहर में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को भव्य श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। पुरानी शिवपुरी के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में विश्व हिंदू बजरंग दल द्वारा मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भगवान श्रीराम की सुंदर झांकी सजाई गई और रामदरबार की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आज शाम 4 बजे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।