चायल: उमरवल गांव में यमुना में नहाने गई 9 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशांबी। यमुना नदी में नहाने गई 9 वर्षीय बालिका रोली मिश्रा की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने माता-पिता व परिजनों के साथ उमरावल गांव के पास यमुना में स्नान करने गई थी। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चली गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उमरवल गांव का मामला बताया जा रहा है!